बिहार

पटना के हनुमान मंदिर में केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा एवं मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की पूजा-अर्चना

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज पटना जंक्शन स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी तथा केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह के साथ पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर सायण कुणाल और समस्तीपुर सांसद शांभवी चौधरी भी मौजूद थी।

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर नेताओं ने संकटमोचन भगवान हनुमान से देश एवं बिहार की सुख-समृद्धि, शांति, विकास तथा जनकल्याण की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति, सामाजिक समरसता एवं नागरिकों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच विशेष उत्साह का वातावरण रहा। नेताओं ने भगवान हनुमान का आशीर्वाद प्राप्त कर राष्ट्र सेवा एवं जनकल्याण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया। मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी एवं केंद्रीय मंत्री श्री गिरिराज सिंह ने भी बिहार की समृद्धि एवं देश की उन्नति के लिए मंगलकामना की।

Related posts

बिहार के MSME इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम, उद्योग विभाग के सचिव ने हैदराबाद में की महत्वपूर्ण बैठकें

संविधान हत्या दिवस : लोकतंत्र के उस काले अध्याय को देश कभी नहीं भूलेगा : विजय कुमार सिन्हा

मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

error: