बिहार

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा के तट पर योग करने जुटे लोग

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से विधायक सह बिहार विधान सभा में सचेतक रत्नेश कुशवाहा के नेतृत्व में कंगन घाट पर योग करने सैकड़ों की संख्या में युवा, महिला लोगों ने योग किया। कार्यक्रम की शुरुआत विधायक रत्नेश कुशवाहा, भाजपा प्रदेश मंत्री प्रभाकर मिश्रा, उपाध्यक्ष बलराम मंडल, पटना महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, अधिवक्ता नवीन सिंहा, प्रो दिनेश पटेल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मंच संचालन सुरेश सिंह पटेल ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि स्वस्थ्य जीवन के लिए योग बहुत जरूरी हैं। योग से शरीर के साथ साथ मानसिक रूप से लोग स्वस्थ्य होते हैं।प्रभाकर मिश्रा ने कहा कि सकारात्मक सोच और स्वास्थ्य जीवन के लिए लोगों को प्रतिदिन योगाभ्यास करना चाहिए।बिहार योग संघ के प्रशिक्षित योगाचार्य कृष्णा कुमार, संतोष कुमार, अनीशा कुमारी, कोयल कुमारी, शिवानी कुमारी , अंजलि कुमारी, सनातन योग संघ के सत्येंद्र कुमार ने उपस्थित लोगों को प्राणायाम, कपालभाति, अनुलोम विलोम, ताड़ासन, भुजंगासन, बालासन योग कराया।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम के सफ़लता के लिए मीडिया प्रभारी प्रदीप काश, पार्षद प्रतिनिधि मनोज गोप, राजेश शुक्ल टिल्लू, अविनाश पटेल, अवधेश कुमार जुटे हुए थे।इस योगाभ्यास में अमित कनोडिया सरोज जायसवाल कांति केसरी,स्मिता रानी, शशि बल्दिहार, सुजीत कुशवाहा,, विनित कुशवाहा,राजू गुप्ता, लड्डू चंद्रवंशी, ललित अग्रवाल,कौशल अंबष्ट, महेश पासवान, राहुल राज,रणजीत पासवान, अखिलेश सिंहा, सामाजिक स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों सहित अनेकों लोगों ने भाग लिया।

Related posts

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में योग की गूंज

कटहरा के शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

माहुरी वैश्य मंडल के नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच, निःशुल्क दवा-चश्मा वितरित

error: