बिहार

कटहरा के शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अररिया, रंजीत ठाकुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कटहरा स्थित सुलोचना देवी डॉ. डी.एल. दास शिशु मंदिर/बालिका विद्या मंदिर सह आवासीय विद्यालय में शनिवार को उत्साहपूर्वक योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय अध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद, अभिभाविका गायत्री कुमारी एवं प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने महर्षि पतंजलि एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुदर्शन कुमार ने कहा कि “करो योग, रहो निरोग” का संदेश आज के समय में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने का संकल्प दिलाते हुए कहा कि योग से शरीर स्वस्थ एवं मन प्रसन्न रहता है।

Advertisements
Ad 1

योगाभ्यास के दौरान विद्यार्थियों एवं आचार्यों ने विभिन्न आसन, प्राणायाम तथा सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया। विद्यालय में आयोजित सूर्य नमस्कार प्रतियोगिता में बाल एवं शिशु वर्ग के कुल 135 भैया-बहनों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय अध्यक्ष राम प्रकाश प्रसाद ने कहा कि नियमित योगाभ्यास से अनेक बीमारियों से बचाव संभव है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो स्वस्थ एवं सुखी जीवन का आधार है। मौके पर आचार्य विनोद कुमार राय, अशोक कुमार राय, भवानी श्री, सुषमा कुमारी, अखिल कुमार झा सहित विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related posts

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में योग की गूंज

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा के तट पर योग करने जुटे लोग

माहुरी वैश्य मंडल के नेत्र जांच शिविर में सैकड़ों लोगों की आंखों की जांच, निःशुल्क दवा-चश्मा वितरित

error: