बिहार

डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने संभाला बिहार बोर्ड अध्यक्ष का पदभार, आनंद किशोर ने सौंपी जिम्मेदारी

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) में शनिवार को नेतृत्व परिवर्तन हुआ। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 2011 बैच के अधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। समिति के निवर्तमान अध्यक्ष आनंद किशोर ने उन्हें औपचारिक रूप से पदभार सौंपा। पदभार ग्रहण समारोह के दौरान समिति के पदाधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर आनंद किशोर ने समिति के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि परीक्षा व्यवस्था और कार्य प्रणाली में किए गए व्यापक सुधारों में सभी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

Advertisements
Ad 1

नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. त्यागराजन एस.एम. ने कहा कि उनके पूर्ववर्ती अध्यक्ष के नेतृत्व में बिहार बोर्ड की परीक्षा व्यवस्था में व्यापक बदलाव हुए हैं, जिसके कारण समिति ने देशभर में एक विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में भी समिति के कार्यों को पूरी पारदर्शिता, ईमानदारी और जवाबदेही के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार बोर्ड पर लाखों विद्यार्थियों के भविष्य की जिम्मेदारी है, इसलिए समिति के सभी कार्य पूरी तत्परता एवं पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि डॉ. त्यागराजन एस.एम. भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2011 बैच के अधिकारी हैं। इससे पूर्व वे Patna के जिला पदाधिकारी (डीएम) के रूप में कार्यरत थे। सामान्य प्रशासन विभाग की 18 जून 2026 की अधिसूचना के तहत उन्हें बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है।

Related posts

मुहर्रम को लेकर चौक थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित

बिहार में निवेश बढ़ाने को हर 30-45 दिन पर होगी उद्योग विभाग और उद्योग संगठनों की बैठक : उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह

मुख्यमंत्री बोले – किसानों की खुशहाली से ही खुलेगा बिहार की समृद्धि का द्वार, 73 लाख किसानों को मिली 1,463 करोड़ की PM किसान किश्त

error: