बिहार

शेखपुरा में NEET परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम-एसपी ने केंद्रों का लिया जायजा

शेखपुरा, उमेश कुमार : रविवार 21 जून को होने वाली NEET परीक्षा को कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए शेखपुरा जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को संयुक्त रूप से दोनों परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

जिले में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। निरीक्षण के दौरान DM ने केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल और दंडाधिकारियों की तैनाती के निर्देश दिए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि परीक्षार्थियों को गहन जांच के बाद ही प्रवेश मिलेगा। मोबाइल, ब्लूटूथ, स्मार्ट वॉच समेत सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

भीषण गर्मी को देखते हुए हर केंद्र पर पीने का पानी, ORS, मेडिकल किट, पंखे और रोशनी की पुख्ता व्यवस्था करने को कहा गया है। सभी केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। DIET केंद्र पर महिला परीक्षार्थियों के लिए अलग से चेंजिंग रूम तत्काल बनाने को कहा गया है।

Advertisements
Ad 1

प्रशासन ने चेतावनी दी है कि परीक्षा केंद्रों के आसपास भीड़ लगाने या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। डीएम ने कहा कि सभी वीक्षकों और अधिकारियों को पूरी सतर्कता बरतने को कहा गया है ताकि परीक्षा पारदर्शी और निष्पक्ष हो।

निरीक्षण के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, SDO, SDPO, जिला शिक्षा पदाधिकारी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर 56वीं वाहिनी एसएसबी बथनाहा में योग की गूंज

कटहरा के शिशु मंदिर में हर्षोल्लास से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गंगा के तट पर योग करने जुटे लोग

error: