बिहार

शेखपुरा डीएम ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का निरीक्षण किया, बच्ची इरा को लिया गोद

शेखपुरा, उमेश कुमार :  जिला पदाधिकारी शेखर आनंद ने आज विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, शेखपुरा का त्रैमासिक निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में आवासित बच्ची इरा को गोद लिया और उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली।

0-6 साल के बच्चों को मिलता है संरक्षण

विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान में 0 से 6 वर्ष तक के लावारिस, गुमशुदा और परित्यक्त शिशुओं को रखा जाता है। यहां उनका लालन-पालन कर उन्हें संरक्षण दिया जाता है। जिले में मिलने वाले लावारिस नवजातों को भी यहां घर और देखभाल मुहैया कराई जाती है। निरीक्षण के बाद डीएम ने व्यवस्था पर संतोष जताया।

अधिकारियों की मौजूदगी

इस मौके पर सहायक निदेशक श्वेता कौर, सिविल सर्जन संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी तनवीर आलम, सीपीओ प्रदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

आम लोगों से अपील

सहायक निदेशक श्वेता कौर ने आम लोगों से अपील की कि यदि कहीं भी लावारिस नवजात शिशु मिले तो तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 या पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें। इससे बच्चों को अविलंब रेस्क्यू कर संरक्षण दिया जा सकेगा।

Related posts

फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, बदमाशों द्वारा तीन राउंड गोली चलाने की बात सामने आई

न्यूज़ क्राइम 24 खबर का असर : पार्षद ने लिया संज्ञान, सड़क और जलजमाव की समस्या के समाधान का आश्वासन

विधायक देवंती यादव ने जगाया देशप्रेम का जज्बा, हर घर तिरंगा लगाने का किया आह्वान

error: