बिहार

शेखपुरा समाहरणालय में गैर संचारी रोग स्क्रीनिंग शिविर, 136 लोगों की जांच में 32 में मिले लक्षण

शेखपुरा,  उमेश कुमार : जिला पदाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने आज समाहरणालय परिसर में गैर संचारी रोग कार्यक्रम के तहत स्क्रीनिंग शिविर लगाया। शिविर का उद्देश्य मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य गैर संचारी रोगों की समय पर पहचान कर परामर्श देना था।

136 की जांच, 32 में मिले जोखिम

शिविर में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला स्तरीय पदाधिकारी, समाहरणालय के अधिकारी और कर्मियों सहित कुल 136 लोगों की मधुमेह और हाइपरटेंशन की स्क्रीनिंग की गई। जांच में 32 लोगों में गैर संचारी रोग के लक्षण या जोखिम पाए गए। इन्हें जरूरी स्वास्थ्य परामर्श दिया गया और आगे की जांच के लिए मार्गदर्शन किया गया।

संतुलित जीवनशैली की अपील

शिविर में सभी अधिकारियों-कर्मियों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित जीवनशैली अपनाने और गैर संचारी रोगों की रोकथाम के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई।

ये रहे मौजूद

शिविर के संचालन में डॉ. अशोक कुमार सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ. नौशाद आलम, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, प्रभाष पाण्डेय, डॉ. अंजली कुमारी और गैर संचारी रोग कोषांग की टीम ने अहम भूमिका निभाई।

Related posts

औरंगाबाद दुष्कर्म मामले की जांच के लिए राजद की छह सदस्यीय समिति कल जाएगी घटनास्थल

उर्वरक की कालाबाजारी पर जीरो टॉलरेंस, 330 लाइसेंस रद्द एवं 72 मामलों में प्राथमिकी दर्ज :मंत्री श्री विजय कुमार

गंगा के बढ़ते जलस्तर का सांसद रविशंकर प्रसाद ने किया निरीक्षण

error: