बिहार

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दो उम्मीदवार

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) राष्ट्रीय लोक मोर्चा के संगठनात्मक चुनाव के अंतर्गत प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत राज्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा नामांकन पत्रों की जांच की गई। जांच के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए श्री आलोक कुमार सिंह एवं श्री प्रशांत कुमार पंकज द्वारा दाखिल नामांकन पत्र वैध एवं सही पाए गए हैं। अतः दोनों अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु आधिकारिक उम्मीदवार घोषित किया गया।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता नितिन भारती ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए बताया कि निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अभ्यर्थियों के लिए नामांकन वापसी का समय दिनांक 07 जून 2026 को अपराह्न 11:00 बजे से 12:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। यदि चुनाव की आवश्यकता होती है तो मतदान 12:00 बजे से 04:00 बजे तक संपन्न कराया जाएगा।

Advertisements
Ad 1

इसके उपरांत मतगणना पूर्वाह्न 04:30 बजे से प्रारंभ होगी तथा मतगणना पूर्ण होने के बाद चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में राज्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉक्टर बीरेंद्र प्रसाद दांगी, चुनाव पर्यवेक्षक श्री आर के सिन्हा एवं श्री ब्रजेंद्र कुमार पप्पू ने संयुक्त रूप से आदेश निर्गत किया। राज्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित प्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक एवं संगठनात्मक गरिमा के अनुरूप संपन्न कराने में सहयोग की अपील की है।

Related posts

विक्रमशिला सेतु पर बने चार बेली ब्रिज कल होंगे जनता को समर्पित : ई. कुमार शैलेंद्र

बरबीघा अंचल कार्यालय में डीएम-एसपी का जनता दरबार, भूमि विवादों के जल्द निपटारे के निर्देश

लोजपा (रामविलास) ने अशरफ अंसारी को बनाया विधान परिषद चुनाव 2026 का प्रत्याशी

error: