बिहार

लापरवाही पर होगी कार्रवाई, डीएम बोले- फरियादी को न काटने पड़ें दफ्तरों के चक्कर

शेखपुरा, उमेश कुमार :  आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए डीएम शेखर आनंद की अध्यक्षता में शुक्रवार को समाहरणालय में ‘सबका सम्मान जीवन आसान’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। डीएम ने एक-एक कर 46 परिवादियों की शिकायतें सुनीं और संबंधित विभागों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए।

किन समस्याओं के मिले आवेदन:

कार्यक्रम में जमीन की रसीद, मोटरचालित ट्राईसाइकिल, सर्वे में दावा-आपत्ति निवारण, किसान पंजीकरण, NH-82 व रेलवे भूमि अधिग्रहण का मुआवजा, राशन कार्ड, बिजली आपूर्ति व बिल सुधार, तार ऊंचा कराने, मारुसी जमीन पर कब्जा, रकवा सुधार, आवास, ऋण के बाद भी वारंट, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने, नल-जल ऑपरेटरों का मानदेय, दाखिल-खारिज आवेदन अस्वीकृत होने और रास्ता अतिक्रमण से मुक्त कराने जैसे 46 आवेदन आए।

डीएम ने दिखाई सख्ती:

Advertisements
Ad 1

डीएम शेखर आनंद ने मौके पर ही सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को भेजकर कहा, “यथाशीघ्र जांच कर गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करें। हमारा उद्देश्य जनता को ससमय न्याय और सुविधा देना है। किसी भी परिवादी को जायज मांगों के लिए बेवजह सरकारी दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी।”

दूर-दराज के लोगों में जगी उम्मीद:

कार्यक्रम में जिला प्रशासन के कई विभागों के कर्मी और पदाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने शिकायतों के सुचारू निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस पहल से दूर-दराज के गांवों से आए फरियादियों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब जल्द और पारदर्शी तरीके से होगा।

Related posts

पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण, BDO-डॉक्टर ने बच्चों के साथ लगाए छायादार-फलदार पौधे

EVM वेयरहाउस की सुरक्षा पर डीएम-एसपी सख्त, औचक निरीक्षण में परखे इंतजाम

शेखपुरा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ मना पर्यावरण दिवस

error: