बिहार

शेखपुरा में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के साथ मना पर्यावरण दिवस

शेखपुरा, उमेश कुमार : विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर शेखपुरा में पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। स्थानीय श्यामा सरोवर पार्क में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक रणधीर कुमार सोनी, डीएम शेखर आनंद और एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने संयुक्त रूप से ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

डीएम का आह्वान:

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम शेखर आनंद ने पर्यावरण की बिगड़ती स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की, “पर्यावरण संतुलन हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए।”

बच्चों का सम्मान:


पर्यावरण विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं के विजेता स्कूली बच्चों को विधायक और डीएम ने पुरस्कृत किया।

Advertisements
Ad 1

किसने मारी बाजी:

प्रोजेक्ट कार्य में संध्या कुमारी ने पहला, जागृति कुमारी ने दूसरा और गुलशन कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। ड्राइंग प्रतियोगिता में सिमरण कुमारी अव्वल रहीं, जबकि रानी कुमारी दूसरे और पीयूष कुमार तीसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में पलक कुमारी ने प्रथम, शिवेश कुमार ने द्वितीय और प्रेम कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया

शपथ और सहभागिता:

डीएम ने उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। सभी ने दैनिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और दूसरों को प्रेरित करने का वचन लिया।

वृक्षारोपण में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सहित सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने हिस्सा लिया। जिले भर के प्रखंड कार्यालयों में भी व्यापक पैमाने पर वृक्षारोपण हुआ।

Related posts

रोटरी पटना सिटी सम्राट ने मनाया चार्टर डे, उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

14 करोड़ की सड़क योजनाओं का शिलान्यास, वर्चुअल संबोधन में बोले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

उच्च शिक्षा में सुधार को लेकर राजभवन में उच्चस्तरीय बैठक, 31 दिसंबर तक समर्थ पोर्टल के सभी मॉड्यूल लागू करने का निर्देश

error: