बिहार

तीन बाइक के बीच हुई भीषण टक्कर में LIC एजेंट की हुई मौत!

जमुई, मो० अंजुम आलम। जिले के झाझा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकरडीह मोड़ के पास तेज रफ्तार दो बाइक तीसरे बाइक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार सिकंदरा बाजार निवासी एलआईसी एजेंट चंद्रशेखर प्रसाद वर्णवाल की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार तीन लोगों के घायल होने की बातें सामने आ रही हैं।

घटना की जानकारी पुलिस को हुई। उसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा दो बाइक को जब्त कर मृतक चंद्रशेखर प्रसाद बरनवाल के शव को मंगलवार की देर रात 10:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डीएम के आदेश के बाद डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव को परिजन के हवाले कर दिया गया। परिजन ने बताया कि चंद्रशेखर प्रसाद वर्णवाल एलआईसी एजेंट के तौर पर कार्य करते थे।

Advertisements
Ad 1

वह एलआईसी के काम से ही झाझा के बोड़वा की ओर जा रहे थे, जैसे ही वे सिकरडीह मोड़ के पास पहुंचे इसे दौरान तेज रफ्तार दो मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो कराई और उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मारते हुए दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे चंद्रशेखर प्रसाद वर्णवाल की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद दूसरी बाइक पर सवार लोगों को उनके परिवार द्वारा ले जाया गया और मृतक का बाइक भी लेकर चले गए। दुर्घटना के बाद पुलिस दो मोटरसाइकिल को फिलहाल जब्त कर जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मृतक को एक पुत्र और एक पुत्री है। मृतक चंद्रशेखर प्रसाद वर्णवाल एलआईसी एजेंट के तौर पर कार्य कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा है। परिजन में मातम छाया हुआ है। मृतक चंद्रशेखर प्रसाद वर्णवाल को देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ लगी रही।

Related posts

फुलवारी व संपत चक में सहयोग शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़

गौरीचक में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई : ट्रक से 3708 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार!

नरपतगंज में नल-जल योजना की बदहाली पर उठे सवाल

error: