बिहार

नरपतगंज थाना के सेवारत चौकीदार का निधन, क्षेत्र में शोक

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज थाना में कार्यरत चौकीदार योगानंद ततमा का बुधवार को निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही थाना परिसर सहित गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

मृतक योगानंद ततमा थाना क्षेत्र के पलासी पंचायत के डुमरिया गांव वार्ड संख्या-11 के निवासी थे। बताया जाता है कि उनकी तबीयत बुधवार को अचानक अधिक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि योगानंद ततमा लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। उन्होंने कहा कि वे बेहद शांत एवं अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे तथा अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करते थे। उनके निधन से थाना परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है। इधर, उनके निधन के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीणों और शुभचिंतकों में भी शोक व्याप्त है।

Related posts

मरीन ड्राइव पर धू-धू कर जली कार, देखते ही देखते जलकर हुई राख

सड़क-नाली व्यवस्था पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, दो दिन में समाधान नहीं तो सड़क जाम

पटनासिटी : मेनहोल से निकलीं करीब 100 ईंटें, लोग देख हुए हैरान

error: