बिहार

पंचायती राज दिवस पर बैठक आयोजित कर योजनाओं की दी जानकारी

औरंगाबाद, प्रमोद कुमार सिंह : ओबरा प्रखंड के रतनपुर स्थित पंचायत सरकार भवन में शुक्रवार को पंचायती राज दिवस के अवसर पर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया मंजू देवी ने की। यह बैठक जिला पंचायत राज पदाधिकारी के ज्ञापन संख्या 824 दिनांक 21 अप्रैल के आलोक में आयोजित की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों को पीएआई (PAI), एलएसडीजी (LSDG) एवं ओएसआर (OSR) जैसी योजनाओं एवं उनके उद्देश्यों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

बैठक में पंचायत स्तर पर विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी चर्चा की गई। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता, पारदर्शिता और जनभागीदारी के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस मौके पर सरपंच राजश्री शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि अजय प्रजापति, कार्यपालक सहायक सुधीर कुमार, ग्राम कचहरी सचिव सुजांति कुमारी, लोहिया स्वच्छता कर्मी सत्येंद्र पासवान, अनुज कुमार, दीपक कुमार, राधे मोहन पासवान, अलकरिया देवी, रितेश कुमार, डोमन भुइंया, लखन भुइंया, मुनि देवी, बसंत मेहता, जयगोविंद राम, मंजय कुमार सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

कुमुदिनी शिशु विद्या मंदिर में रास गरबा और डांडिया की धूम, पारंपरिक परिधानों में सजे बच्चों ने बांधा समां

डांडिया उत्सव में महिलाओं और बच्चों ने बांधा समां

एतवारपुर में 121 फीट ऊंचे जगन्नाथ पुरी मंदिर के भव्य स्वरूप का 3डी नजारा, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

error: