बिहारराजनितिक

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) उपमुख्यमंत्री सह खान एवं भूतत्व विभाग मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने आज “खनन योद्धा पुरस्कार” के अंतर्गत आयोजित सम्मान समारोह में 24 खनन योद्धाओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर ऑनलाइनउनके बैंक खातों में प्रोत्साहन राशि स्थानांतरित की गई। योजना के तहत अवैध खनन की जानकारी देने वाले खनन योद्धा को बड़ी गाड़ी पर ₹10,000 एवं छोटी गाड़ी पर ₹5,000 की राशि प्रदान की जाती है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि खनन योद्धा सम्मान के योग्य हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना विभाग की जिम्मेदारी है। सम्मान समारोह के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कंट्रोल कमांड सेंटर का औचक निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अवैध खनन एवं ओवरलोडिंग पर पूर्णतः प्रतिबंध सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
श्री सिन्हा ने बताया कि विभाग ने राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। राज्य के 10 जिलों द्वारा निर्धारित लक्ष्य से अधिक राजस्व प्राप्त किया जा चुका है।

Advertisements
Ad 1

विभाग अब तक कुल ₹3,252 करोड़ का राजस्व अर्जित कर चुका है तथा चालू वित्तीय वर्ष में अतिरिक्त ₹550 करोड़ राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है, जिसमें ₹400 करोड़ कार्य विभागों से एवं ₹150 करोड़ घाटों से प्राप्त होने की संभावना है। उन्होंने जानकारी दी कि भारत सरकार द्वारा बिहार राज्य में वृहद खनिज ब्लॉक की नीलामी की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जिनमें रोहतास में तीन ब्लॉक ग्लूकोनाइट खनिज के एवं गया में वैनेडियम युक्त मैग्नेटाइट का एक ब्लॉक है। इसके अतिरिक्त राज्यंतर्गत 78 घाटों के बंदोबस्तधारियों द्वारा घाटों सरेंडर किया गया है। अब ऐसा निर्णय लिया गया है कि इन बंदोबस्तधारियों को किसी नीलामी प्रक्रिया में शामिल नहीं किया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के मार्गदर्शन में राज्य का खनन विभाग रिकॉर्ड स्तर पर राजस्व प्राप्त कर रहा है और आगे भी पारदर्शिता एवं कड़ाई के साथ कार्य जारी रहेगा।

Related posts

रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज अठारहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

बिजली के लिए अब टाइम ऑफ डे टैरिफ लागू होगा, दिन में सस्ती और शाम में महंगी मिलेगी बिजली

error: