बिहार

बिजली के लिए अब टाइम ऑफ डे टैरिफ लागू होगा, दिन में सस्ती और शाम में महंगी मिलेगी बिजली

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में बिजली उपभोक्ताओं, खासकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपयोगकर्ताओं के लिए एक अप्रैल 2026 से बड़ा बदलाव लागू होने जा रहा है। बिहार विद्युत विनियामक आयोग ने टाइम ऑफ डे टैरिफ को मंजूरी दे दी है, जिसके तहत अब बिजली की दरें दिन और समय के हिसाब से अलग-अलग होंगी। इस नई व्यवस्था के लागू होने के बाद राज्य के करीब 87 लाख से अधिक स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को सीधे तौर पर इसका असर देखने को मिलेगा।

दिन में सस्ती और शाम में महंगी मिलेगी बिजली:

नई व्यवस्था के तहत दिन के समय बिजली सस्ती और शाम के पीक आवर में महंगी हो जाएगी। आयोग के फैसले के अनुसार सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली की खपत करने पर उपभोक्ताओं को केवल 80 प्रतिशत ही भुगतान करना होगा, यानि अगर इस अवधि में 100 रुपये की बिजली खर्च होती है तो उपभोक्ता को मात्र 80 रुपये ही चुकाने होंगे। वहीं, शाम 5 बजे से रात 11 बजे तक के समय को पीक आवर माना गया है, जब बिजली की मांग सबसे अधिक होती है। इस दौरान बिजली उपयोग करने पर उपभोक्ताओं को ज्यादा भुगतान करना होगा। मतलब की यदि इस अवधि में 100 रुपये की बिजली खपत होती है तो उपभोक्ता को 120 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं। हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं के लिए यह बढ़ोतरी कुछ कम रखी गई है और उनसे करीब 110 प्रतिशत तक ही राशि ली जाएगी।

रात के समय सामान्य दर :

Advertisements
Ad 1

नई व्यवस्था में रात 11 बजे से सुबह 9 बजे तक की अवधि को सामान्य समय माना गया है। इस दौरान बिजली की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और उपभोक्ताओं को सामान्य दर पर ही बिजली मिलेगी। इस नई प्रणाली का उद्देश्य बिजली की मांग को संतुलित करना और पीक समय में लोड कम करना है। गौरतलब हो कि पहले यह व्यवस्था केवल औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं तक सीमित थी, लेकिन अब इसे स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाने वाले सभी उपभोक्ताओं पर लागू किया जा रहा है।

क्या कहना है ऊर्जा विभाग, बिहार का-

इस बदलाव से उपभोक्ताओं को बिजली के उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और वे पीक समय में कम तथा ऑफ-पीक समय में अधिक बिजली का उपयोग करेंगे। जिससे बिजली व्यवस्था पर दबाव कम होगा।

Related posts

रामनवमी में विधि-व्यवस्था संधारण के लिए समीक्षा बैठक आयोजित, शांतिपूर्ण पर्व मनाने की अपील

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में आज अठारहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

खनन योद्धाओं का सम्मान : 24 योद्धाओं के खातों में प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर, अवैध खनन पर सख्ती

error: