बिहार

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर रची खौफनाक साजिश, प्रेमियों संग मिलकर महादेव की कर दी हत्या!

फुलवारीशरीफ, अजीत। परसा बाजार थाना क्षेत्र में पिछले साल मार्च में मिली सर कटी लाश के सनसनीखेज मामले का पटना पुलिस ने करीब एक साल बाद खुलासा कर दिया है. पुलिस जांच में सामने आया कि अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग से परेशान एक विवाहित महिला ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर महादेव साव की हत्या की साजिश रची थी. इस मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य अभियुक्त अभी फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिनांक 18 मार्च 2025 को परसा बाजार थाना क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति की गला रेतकर हत्या किए जाने की सूचना मिली थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक पटना के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी की निगरानी में एक विशेष टीम का गठन किया गया था.
गठित टीम द्वारा जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और आसूचना संकलन के आधार पर मृतक की पहचान जहानाबाद जिले के नगर थाना क्षेत्र निवासी महादेव साव के रूप में की गई. महादेव साव की गुमशुदगी को लेकर पहले ही जहानाबाद नगर थाना में मामला दर्ज कराया गया था.

जांच के दौरान पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली. छानबीन में पता चला कि पुष्पा कुमारी नामक एक विवाहित महिला के अपने पति के अलावा चार लोगों से अवैध संबंध थे, जिनमें महादेव साव भी शामिल था. इसी दौरान महादेव को महिला के अन्य संबंधों की जानकारी हो गई. इसके बाद उसने महिला के साथ अश्लील वीडियो बना लिया और उसे वायरल करने की धमकी देकर लगातार ब्लैकमेल करने लगा।

Advertisements
Ad 1

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर पुष्पा कुमारी ने महादेव साव को रास्ते से हटाने की साजिश रची. उसने अपने देवर आलोक और प्रेमी सनी के साथ मिलकर योजना बनाई और इस साजिश में एक अन्य प्रेमी को भी शामिल कर लिया. चारों ने मिलकर महादेव की गला रेतकर हत्या कर दी और पहचान छिपाने के लिए शव को परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुथवा इलाके में लाकर फेंक दिया था.

अग्रतर अनुसंधान के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एक सीएनजी टेंपो, मृतक का मोबाइल फोन सहित अन्य साक्ष्य भी बरामद किए हैं। नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. पुलिस इस मामले में फरार एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है और आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान परसा बाजार थाना अध्यक्ष मेनका रानी भी मौजूद रहीं।

Related posts

अनुमंडल पदाधिकारी ने लाभुकों के बीच किया नए राशन कार्ड का वितरण

फुलवारी शरीफ और बेऊर में मद्य निषेध टीम की बड़ी कार्रवाई, वाहनों से लाखों की विदेशी शराब बरामद!

कुमुदिनी एजुकेशनल कम चैरिटेबल ट्रस्ट में धूमधाम से मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

error: