पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) प्रेम यूथ फाउंडेशन के स्वयंसेवको ने नशा मुक्त होली का दिया संदेश । फाउंडेशन के मुख्य स्वयंसेवक दिलीप कुमार ने बताया कि होलिका दहन बुराई की समाप्ति का प्रतीक है । हिरण्यकश्यप जब बरदान पाकर उत्पात का सीमा लांघ गया और अपने ही पुत्र प्रह्लाद को अग्नि के हवाले करने का फरमान सुनाया । उन्होंने लोगो से नशामुक्त होली मनाने का आह्वान किया है । नशा नाश का जड़ है और इसका फल हमेशा अति दुखदाई होता है।
वही लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक के सचिव शिशुपाल ने जमकर होली गया । परंपरागत होली गीतों पर खूब झूमे स्वयंसेवक एक दुसरो को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दिया । उन्होंने कहा कि होली प्रेम का प्रतीक है यह हमें जीवन मे नया उमंग और उल्लास भर देता है । उन्होंने होली जैसा पवित्र पर्व को हुड़दंग में न बदले न ही नशा का सेवन करे । लइका राम धनुष कैसे तोड़े हस है जनकपुर के लोग जैसे परंपरागत गीत गाया गया । मौके पर राजीव कुमार वर्मा, नन्दकिशोर पासवान, सिकन्दर पांडेय, बाल्की यादव, सन्नी कुमार, श्रवण पासवान समेत भारी संख्या में स्वयंसेवको ने भाग लिया।
