बिहार

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ज्वेलरी स्नेचिंग गिरोह का पर्दाफाश, 06 अभियुक्त गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। राजधानी पटना में पिछले तीन से चार महीनों से लगातार हो रही ज्वेलरी स्नेचिंग और हथियार के बल पर छिनतई की घटनाओं का पटना पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पटना पुलिस ने संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से हथियार, कारतूस, चोरी की मोटरसाइकिल, लूटी गई ज्वेलरी और नकद राशि बरामद की है।

जानकारी के अनुसार अगमकुआं, पत्रकारनगर, रामकृष्णानगर और आलमगंज थाना क्षेत्रों में महिलाओं एवं पुरुषों को निशाना बनाकर उनके पहने हुए सोने के आभूषण झपट लिए जाते थे. कई मामलों में अपराधी हथियार का भय दिखाकर छिनतई की वारदात को अंजाम देते थे. लगातार बढ़ती घटनाओं से आमजन में दहशत का माहौल बन गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना के निर्देशन में विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम में अगमकुआं थाना एवं डीआईयू पटना पूर्वी की संयुक्त भूमिका रही. तकनीकी विश्लेषण, सीसीटीवी फुटेज की जांच और मानवीय अनुसंधान के आधार पर 01 मार्च 2026 को छापेमारी कर गिरोह का भंडाफोड़ किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से 01 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्टा, 06 जिंदा कारतूस, 01 चोरी की मोटरसाइकिल, स्नेचिंग की गई सोने की ज्वेलरी तथा ज्वेलरी बिक्री से प्राप्त 33,500 रुपए नकद बरामद किए गए हैं. पुलिस के अनुसार गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था और लूटी गई ज्वेलरी को तुरंत बेचकर रकम आपस में बांट लेता था।

नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी पटना परिचय कुमार ने प्रेस वार्ता में बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है तथा अन्य संभावित कांडों में उनकी संलिप्तता की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि शहर में अपराध नियंत्रण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. पुलिस द्वारा सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा आगे की अनुसंधान प्रक्रिया जारी है।

Related posts

तख्त श्री पटना साहिब कमेटी के प्रयास से महिला और उसके बच्चों को मिली आजादी लखविंदर सिंह के प्रयासों से हुई सकुशल रिहाई

पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टॉप-10 अपराधी गिरफ्तार!

पटनासिटी में गांजा और नकदी बरामद, फरार तस्कर की तलाश जारी

error: