बिहार

शाहपुर में अर्धनिर्मित मकान से मिला 3.5 किलो गांजा : पिस्टल और विदेशी शराब बरामद!

पटना, अजित। गोपालपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा, विदेशी शराब और अवैध हथियार बरामद किया है. इस दौरान तीन लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि 19 फरवरी 2026 को शाम करीब 5:30 बजे सूचना मिली कि शाहपुर स्थित विक्की कुमार उर्फ विशाल के अर्धनिर्मित मकान में गांजा, शराब और अवैध हथियार की बिक्री की जा रही है. सूचना मिलते ही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पटना सदर को अवगत कराते हुए उनके निर्देश पर छापेमारी टीम गठित की गई. टीम में पुलिस पदाधिकारियों के साथ सशस्त्र बल और अनुसंधान किट शामिल था।

Advertisements
Ad 1

अंचलाधिकारी संपतचक को भी कार्रवाई की जानकारी दी गई। करीब 6:00 बजे पुलिस टीम गुप्तचर की निशानदेही पर बताए गए मकान पर पहुंची. पुलिस को देखते ही तीन लोग भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया. गिरफ्तार लोगों की पहचान विक्की कुमार उर्फ विशाल उम्र 31 वर्ष, सूरज कुमार उम्र 33 वर्ष और रंजीत कुमार उम्र 17 वर्ष, सभी निवासी शाहपुर थाना गोपालपुर, जिला पटना के रूप में हुई है। मौके की तलाशी में लाल पॉलिथीन में लिपटा 3.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसका वजन इलेक्ट्रॉनिक तराजू से किया गया. इसके अलावा एक मैगजीन लगा पिस्टल बरामद हुआ, जिसके बट पर पीतल का स्टार बना था और उस पर मेड इन यूएसए अंकित पाया गया. कमरे में छुपाकर रखी गई विदेशी शराब की बोतलें भी बरामद की गईं। पुलिस ने बताया कि बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Related posts

फुलवारी शरीफ में ‘दी हब’ लाइफ स्टाइल स्टोर का भव्य शुभारंभ, 99 रुपये से शुरू हुआ बेहतरीन कलेक्शन

पहले नाना ने बेची जमीन, अब नाती ने किया दावा

बच्चों के चरित्र निर्माण में शिक्षकों की अहम भूमिका : काज़ी मुहम्मद अंजर आलम कासमी

error: