बिहार

56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने लगाई निःशुल्क पशु एवं मानव चिकित्सा शिविर

अररिया, रंजीत ठाकुर। गुरुवार को 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कमांडेंट शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) के दिशा निर्देशन पर बाह्य सीमा चौकी “डी” समवाय कुशमाहा के कार्यक्षेत्र जीवंत गांव दामाडिघी, हटेवा, बैजनाथपुर एवं पौखरीया में निःशुल्क पशु एवं मानव चिकित्सा शिविर लगाया।

मानव चिकित्सा शिविर डॉ. सोहैल खान पठान, द्वितीय कमान अधिकारी, संयुक्त अस्पताल स.सी. बल, बथनाहा द्वारा निःशुल्क जांच की गई । तथा उनके परामर्श के अनुसार 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय नागरिकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।

मानव चिकित्सा शिविर


में 348 स्थानीय सीमावर्ती ग्रामीण लाभान्वित हुए। जबकि पशु चिकित्सा शिविर डॉ. घनश्याम पटेल उप-कमांडेंट (पशु चिकित्सा) क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.ब.पुर्णिया के द्वारा सीमावर्ती पशुओं की निःशुल्क जांच की गई तथा उनके परामर्श के अनुसार 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के पशु चिकित्सा शाखा के स्टाफ द्वारा स्थानीय पशुपालकों को मुफ्त दवाइयों का वितरण किया गया।

पशु चिकित्सा शिविर में 122 सीमावर्ती पशुपालक के 540 पशु लाभान्वित हुए। सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा काफी सराहना की गई। उक्त कार्यक्रम में निम्नलिखित अधिकारीगण उपस्थित रहे। डॉ विवेक कुमार माथुर उप-महानिरीक्षक चिकित्सा संयुक्त अस्पताल बथनाहा, डॉ. सोहेल खान पठान द्वितीय-कमान-अधिकारी (चिकित्सा)संयुक्त अस्पताल बथनाहा, डॉ. घनश्याम पटेल उप-कमांडेंट (पशु चिकित्सा) क्षेत्रक मुख्यालय स.सी.ब. पुर्णिया,आशीष गुप्ता, सहायक कमांडेंट, राशी भारद्वाज, सहायक कमांडेंट, डी समवाय प्रभारी तथा अन्य बल कार्मिक उपस्थित रहे। अन्य बल कार्मिक एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related posts

सबका सम्मान, जीवन आसान’ में शेखपुरा डीएम ने सुनीं 41 लोगों की फरियाद, समय पर निष्पादन का दिया सख्त निर्देश

ग्रामवार डेटा से तय होंगी जिले की विकास योजनाएं डीएम शेखर आनंद

मुख्यमंत्री ने ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ के तहत 19 खिलाड़ियों को दिए नियुक्ति पत्र, 15 सितंबर से पंचायत स्तर पर होगी प्रतिभा खोज

error: