बिहार

26-27 फरवरी को भक्ति का महाउत्सव : रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव में डूबेगा पटना सिटी

पटनासिटी, रॉबीन राज। फाल्गुन माह के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। श्री श्याम मंदिर, पटना सिटी के तत्वावधान में 26 और 27 फरवरी को रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव, निशान पूजन, भव्य शोभायात्रा एवं भजन संध्या का आयोजन होगा। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार 26 फरवरी की संध्या 5 बजे से श्री बिहारी जी मिल्स, मालसलामी में रंग-रंगीला फाल्गुन महोत्सव के साथ होगी। इस दौरान भव्य दरबार सजाया जाएगा, निशान पूजन किया जाएगा, भजन-कीर्तन एवं मंगल संकीर्तन का आयोजन होगा तथा श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में आमंत्रित कलाकार विशाल शैली अपनी प्रस्तुति देंगे। इसके बाद शुक्रवार 27 फरवरी की प्रातः 9 बजे से श्री श्याम निशान शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो बिहारी जी मिल्स, मालसलामी से प्रारंभ होकर श्री श्याम मंदिर, पटना सिटी तक जाएगी।

शोभायात्रा में श्रद्धालु हाथों में निशान लेकर श्याम बाबा के जयघोष के साथ नगर भ्रमण करेंगे। इसी दिन रात्रि 8 बजे से श्री श्याम मंदिर प्रांगण में भव्य भजन संध्या “भजनों की अमृतवर्षा” का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में शिवम पंसारी एवं नेहा गर्ग जैसे भजन कलाकार अपनी मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है।

Related posts

दुर्गा पूजा को लेकर शेखपुरा में प्रशासन अलर्ट, एसडीओ ने की समीक्षा बैठक, डीजे पर होगी सख्त कार्रवाई

भूमि विवाद और शराबबंदी पर डीएम सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राष्ट्रकवि दिनकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

error: