बिहार

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

शेखपुरा, उमेश कुमार :  शेखपुरा जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित अशोक कुमार मेमोरियल जिला क्रिकेट लीग के चौथे मैच में वुधवार को दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को पांच विकेट से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक प्राप्त कर लिया।टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बरबीघा ने निर्धारित 30 ओवर में 170 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से आदित्य 36 अंकित 29 एवं अमन ने 22 रन बनाए।

Advertisements
Ad 1

दुर्गा क्लब के सौरभ 3 एवं नवाज ने 2 विकेट लिए।मैच जीतने के लिए दुर्गा सी सी को 171 रनों की जरूरत थी जो उसने पांच विकेट पर बना लिए। मंजीत ने 78 और अभिमन्यु ने 22 रन बनाए। बरबीघा के विमल 3 और आनन्द ने 2 विकेट लिए। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व सचिव गंगा कुमार यादव द्वारा विजेता टीम के मंजीत को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। अम्पायरिंग की भूमिका मिथलेश कुमार एवं रुद कुमार ने निभाई।मैच आजाद मैदान चेबाड़ा में खेला गया।

Related posts

रामदेव महतो सभागार का होगा जीर्णोद्धार, परिसर में लगेगी रामदेव महतो व घसीटा राम की प्रतिमा

मिथिला चित्रकला के वैश्विक संवाहक टोकियो हासेगावा का पटना में सम्मान, ‘स्टोन म्यूजिक’ ने किया मंत्रमुग्ध

स्वर्णिम 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा क्रीड़ा ने आगामी कार्यक्रम घोषित की

error: