बिहार

8 माह में बनेगा भोगीपुर विद्यालय का नया भवन, बच्चों में खुशी की लहर

फुलवारीशरीफ, अजीत। संपतचक नगर परिषद के वार्ड संख्या-14 स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भोगीपुर के छात्र-छात्राएँ लंबे समय से भवन के अभाव में पढ़ाई करने को मजबूर हैं. इस विद्यालय में गरीब, उपेक्षित, दलित एवं महादलित समाज के अधिकांश बच्चे शिक्षा ग्रहण करते हैं. जर्जर कमरों और कर्कट शेड में बैठकर पढ़ाई करने की समस्या अब विधानसभा तक पहुँच गई है. इस गंभीर विषय को विधायक अरुण मांझी ने तारांकित प्रश्न के माध्यम से सदन में उठाया।

सदन में पूछे गए प्रश्न के जवाब में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने विद्यालय की दयनीय स्थिति को स्वीकार किया. उन्होंने बताया कि विद्यालय के पास अपनी 17 डिसमिल भूमि उपलब्ध है, लेकिन भवन के रूप में केवल एक कमरे का निर्माण हुआ है. वर्तमान में विद्यालय के वर्ग कक्ष अत्यंत जर्जर स्थिति में हैं और पढ़ाई का कार्य कर्कट शेड के दो कमरे, बरामदा तथा एक छतदार कमरे में संचालित किया जा रहा है. ऐसी स्थिति में सैकड़ों बच्चे असुरक्षित और असुविधाजनक माहौल में पढ़ाई करने को विवश हैं।

Advertisements
Ad 1

शिक्षा मंत्री ने जानकारी दी कि जर्जर भवन को ध्वस्त कर नए विद्यालय भवन के निर्माण के लिए जिला कार्यालय द्वारा 2 फरवरी 2026 को बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम, पटना को प्रस्ताव भेजा गया है. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की स्वीकृति मिलने के बाद सरकार ने आठ माह के भीतर नए भवन का निर्माण पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है. सरकारी आश्वासन मिलने के बाद विद्यालय के बच्चों में खुशी का माहौल है. मिशन नौनिहाल सम्मान से जुड़े बच्चों ने विधायक अरुण मांझी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि अब उन्हें भी सुरक्षित और बेहतर वातावरण में पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा. विद्यालय के नए भवन निर्माण की उम्मीद से छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों में उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री

error: