बिहार

“हम और आप करेंगे, बच्चों का समग्र विकास” थीम पर अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

पटना, अजित। राज्य के सभी प्राथमिक विद्यालयों में शुक्रवार 31 जनवरी 2026 को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इस माह की थीम “हम और आप करेंगे, बच्चों का समग्र विकास” रखी गई थी. इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय प्रखंड कॉलोनी, फुलवारी शरीफ में भी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया, जिसमें बच्चे अपने-अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचे।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधान शिक्षिका तबस्सुम प्रवीण द्वारा स्वागत संबोधन से की गई. उन्होंने कहा कि बच्चों का समग्र विकास तभी संभव है जब शिक्षक और अभिभावक आपसी समन्वय के साथ निरंतर सहयोग करें. उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में रुचि लेने और विद्यालय से जुड़े रहने की अपील की.

Advertisements
Ad 1

इस अवसर पर शिक्षिका नीतू शाही ने अभिभावकों को जनवरी माह की मासिक मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम दिखाया. उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि बच्चों के लिए घर पर पढ़ाई का एक अलग कोना निर्धारित करें, ताकि बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई कर सकें और अभिभावकों की निगरानी भी बनी रहे। शिक्षिकाओं ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों में अनुशासन, संस्कार, नियमित उपस्थिति और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है. यह सभी बातें बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद आवश्यक हैं।

संगोष्ठी के दौरान चेतना सत्र में शीतल कुमारी, वर्ग 4 को स्टूडेंट ऑफ द मंथ दिसंबर और अनु कुमारी, वर्ग 3 को स्टूडेंट ऑफ द मंथ जनवरी के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया. विद्यालय परिवार की ओर से दोनों छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों की शैक्षणिक प्रगति पर चर्चा करना और अभिभावकों से सुझाव प्राप्त करना था. इस अवसर पर अभिभावकों ने भी अपने विचार साझा किए और विद्यालय एवं शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम का समापन “निपुण बनेगा बिहार हमारा” संकल्प के साथ किया गया।

Related posts

मैट्रिक परीक्षा को लेकर प्रशासन सख्त : जूता-मोजा पहनकर आने पर पाबंदी, आधे घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

मुख्यमंत्री ने गंगाजी राजगृह जलाशय का किया निरीक्षण

जीविका के रोजगार मेले में 326 युवाओं को जॉब ऑफर, 802 का हुआ पंजीकरण

error: