क्राइमबिहार

अज्ञात अपराधियों ने सरेशाम व्यवसाय को मारी गोली, हालत नाज़ुक

मनेर, (न्यूज़ क्राइम 24) मनेर थाना क्षेत्र के श्रीनगर गांव के समीप अपने बास के दुकान पर सोए एक 55 वर्षीय बुर्जुग ब्यक्ति दुकान के पास ही बेहोशी के हालत में जमीन पर गिरे मिलें। दुकान के पास से गुजर रहें ग्रामीणों ने परिजन को सूचना दी।

जिसके बाद परीजन ने जख्मी ब्यक्ति को उठाकर ईलाज के लिए बिहटा अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर पटना रेफर कर दिया। जख्मी ब्यक्ति की पहचान श्रीनगर गांव निवासी विनय पांडे के रुप में हुई, जो श्रीनगर मुख्य सड़क समीप बास का व्यवसाय किए हुए हैं।परिजनों ने पटना बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में ईलाज के लिए भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने ईलाज के दौरान बताया की सिर से खुन बह रहा हैं उसमें गोली फसी हुई हैं। घटना की सूचना मिलते ही मनेर थानाध्यक्ष अपने पूरे दल बल के साथ मौके वारदात पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। मनेर थानाध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया की जख्मी के पुत्र के फर्द ब्यान पर अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान की जा रही हैं। अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि सिर में गोली फसा हुआ बताया हैं, हर बिंदु पर जांच किया जा रहा हैं। घटना स्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। घटनास्थल पर एफएसएल के टीम पहुंचकर साक्ष्य संकलन किया गया। घटना स्थल पर पटना पुलिस के सेल टीम, टेक्निकल टीम सहित अन्य टीम काम कर रही है जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा।

Related posts

नवाबगंज पंचायत में आम सभा, विकास योजनाओं पर हुई चर्चा

ग्रामीणों की भागीदारी से तैयार की गई पंचायत विकास की रूपरेखा

पटना जिले के सभी थानों में Child Help Desk और Child Corner स्थापित

error: