बिहार

सेवानिवृत सिविल सर्जन के घर लूटकांड मामले में नप गए गिद्धौऱ थानाध्यक्ष, SP ने निलंबन का पत्र किया जारी

जमुई, मो० अंजुम आलम। सोमवार की अहले सुबह गिद्धौर थाना के सामने महज 15 से 20 फीट की दूरी पर सेवानिवृत्त सिविल सर्जन विजेंद्र सत्यार्थी और उनकी पत्नी व पुत्र को बेहोशी की सुई लगाकर लूट मामले में गिद्धौऱ थानाध्यक्ष दीनानाथ सिंह पर गाज गिर गई है। अपराध नियंत्रण में निष्क्रियता के आरोप में उन्हें निलंबित किया गया है। एसपी विश्वजीत दयाल ने निलंबन की कार्रवाई का पत्र जारी किया है, जो मंगलवार की सुबह 10:00 बजे सामने आई है। एसपी के इस कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल गिद्धौऱ थाना की कमान अपर थानाध्यक्ष जय प्रकाश कुमार सिंह संभालेंगे।

Advertisements
Ad 1

आपको बता दे कि सोमवार की अहले सुबह 5:30 बजे पांच की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने गिद्धौऱ थाना के सामने महज 15 से 20 फीट की दूरी पर सेवानिवृत्ति सिविल सर्जन विजेंद्र सत्यार्थी और उनकी पत्नी पुष्पम सत्यार्थी वह पुत्र डॉक्टर विक्रम सत्यार्थी को बंधक बनाते हुए बेहोशी की सुई लगाकर लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया था। दिनदहाड़े इस घटना के बाद पुलिस महकमा में हलचल मच गई। एसपी विश्वजीत दयाल एक्शन मोड में आ गए और फौरन उन्होंने लूटेरों की गिरफ्तारी और लूट कांड का उद्घाटन करने के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन कर दिया। यह टीम घटना में शामिल अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related posts

सरकारी फाइलों में कैद भोगीपुर विद्यालय का पुनर्निर्माण, 100 वर्षीय समाजसेवी बोले- सरकार कहे तो खुद बना दूंगा स्कूल

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वृद्ध गंभीर रूप से घायल, एनएमसीएच में भर्ती

सीमा विवाद में उलझी पुलिस, सड़क किनारे घंटों पड़ा रहा युवक का शव

error: