नालंदा, राकेश : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को सड़क मार्ग से अपने पैतृक गांव हरनौत के कल्याण बीघा पहुंचे। जहां उन्होंने अपने सेवक और वर्षों तक उनके पैतृक मकान की देखरेख करने वाले स्वर्गीय सीता राम के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री लगभग 10 मिनट तक रुक कर उन्होंने परिवार के सदस्यों से मुलाकात की।
श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान मौके पर ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री सरवन कुमार, हरनौत के पूर्व विधायक सह जदयू के महासचिव इंजीनियर सुनील कुमार समेत जदयू के विभिन्न दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पुष्प अर्पित की। मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर सुबह से ही सीएम सिक्योरिटी से जुड़े तमाम अधिकारी और विशेष सुरक्षा बल की टीम पटना से कल्याण बीघा गांव पहुंच गया था। बता दे की मुख्यमंत्री की आगमन को लेकर कल्याण बीघा गांव में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। विभिन्न चौक चौराहों पर भारी संख्या में सुरक्षा बल की तैनाती किया गया था।
