अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड मुख्यालय के सागर चौक से फतेहपुर पंचायत के झरकहा प्रमुख चौक तक जाने वाली पक्की सड़क में निर्माण हो रहे दो पुल के निर्माण कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने पथ निर्माण विभाग के अधिकारीयों से जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। स्थानीय फतेहपुर पंचायत के वार्ड संख्या-18 के ग्रामीण आशीष कुमार झा, भास्कर झा, अंजेश झा, रोशन झा, प्रमोद झा, संतोष झा, मदन झा, दिलखुश राम, सुभाष राम, मिश्रीलाल राम, उदयचंद राम, महेंद्र राम, बालेश्वर राम आदि ने बताया कि विभाग के द्वारा निर्माण कार्य का जांच करने के लिए कोई नहीं अधिकारी नहीं पहुंच रहा है और न ही संवेदक आ रहे हैं। संवेदक की लापरवाही के कारण कार्य स्थल पर मौजूद मुंशी अपने मनमर्जी से गुणवत्ता विहीन कार्य कर रहे हैं। गिट्टी में मिट्टी मिलाकर निर्माण कार्य में लगाया जा रहा है। पुल निर्माण में उजाला लोकल बालू का प्रयोग किया जा रहा है। जिस तरह से मानक मापदंड के अनुरूप कार्य होना चाहिए उस तरह से कार्य नहीं किया जा रहा है। विभाग को शिकायत करने के बावजूद भी कोई कार्रवाई नहीं किया गया है। इस तरह से अगर कार्य होगा तो आने वाले बाढ़ के समय में पुल ध्वस्त हो सकता है। यह पुल क्योंकि उजला बालू और घटिया सीमेंट प्रयोग कर बनाया जा रहा है।
कार्यस्थल पर योजना बोर्ड नहीं लगाया गया है :
कार्य स्थल पर निर्माण कार्य का योजना बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जबकि यह निर्माणाधीन सड़क मुख्यमंत्री योजना से बनाया जा रहा है। सड़क में भी काफी अनियमित बरती जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में बने सड़क को भी नहीं तोड़ा व उखाड़ा गया है। उसी पर बेडमिसालि बिछा दिया गया है। जब हम लोग मुंशी को सही कार्य करने बोलते हैं तो वह कहता है इसी तरह हम लोग कार्य करते हैं सभी को मैनेज करना पड़ता है, इसलिए इस तरह करना पड़ रहा है। बताते चले कि नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में कई जगहों पर सड़क एवं पुल, पुलिया निर्माण कार्य चल रहा है जो कई जगहों पर अनियमिता की शिकायत को लेकर ग्रामीण आक्रोश व्यक्त भी किए हैं। इसके बावजूद भी विभाग के अधिकारी जांच कर कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मामले को लेकर नरपतगंज विधायक देवंती यादव ने कहा कि कार्य में अनियमित बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले में जो भी दोषी होगा जांच करवा कर उसपर उचित कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को लिखा जाएगा। उन्होंने कहा अनियमित बर्दाश्त नहीं की जाएगी जो भी कार्य करना है मानक मापदंड के अनुरूप कार्य करें अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।
