बिहार

पथरदेवा एसएसबी ने 85 किलो गाजा किया बरामद : पुआल में छुपा कर रखा था

अररिया, रंजीत ठाकुर। भारत नेपाल सीमा से सटे 56 वीं वाहिनी पथरदेवा एसएसबी जवानों ने 1 जनवरी 2026 दिन गुरुवार के अहले सुबह सूचना के आधार पर तस्कर के द्वारा पुआल में छुपाकर रखे 85 किलो गाजा को बरामद किया है। यह कार्रवाई पथरदेवा बीओपी प्रभारी उपनिरीक्षक सूरत सिंह चौहान के नेतृत्व में जवानों ने स्तम्भ संख्या-184 से लगभग 200 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र नरपतगंज प्रखंड के सोनापुर पंचायत गुवारपुचरी चकोड़वा पुल के समीप पुआल के ढ़ेर में से किया गया है।

Advertisements
Ad 1

बीओपी प्रभारी सूरत सिंह चौहान ने बताया कि मुझे सूचना मिली थी कि नेपाल से कुछ तस्कर आपत्तिजनक सामान लाकर पुआल की ढ़ेर में छुपा कर रख दिया है जिसे चार चक्का वाहन से भारतीय क्षेत्र के अन्य जगह पर ले जाने की रणनीति बनाया जा रहा है। सूचना मिलते ही गुरुवार के अहले सुबह समय करीब 5:00 बजे टीम के साथ पहुंचकर पुआल में जाँच करने पर बड़े बड़े तीन बैग मिला जिसे खोलने पर अंदर उजाला बोरा में 85 किलो गाजा बरामद हुआ जिसे जप्त कर लिया गया है कागजी कार्रवाई के बाद अग्रिम कार्रवाई हेतु बथनाहा थाना पुलिस को सुपुर्द कर दिया। थानाध्यक्ष राजबीर साहू ने कहा एसएसबी के आवेदन पर कांड दर्ज कर पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।वहीं मादक पदार्थों के विरुद्ध पथरदेवा बीओपी प्रभारी के द्वारा लगातार तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। चाहे रात के अंधेरे हो या कड़कड़ाती ठंड हो ड्यूटी करने में श्री चौहान सीमा की सुरक्षा करते हुए मादक पदार्थों की तस्करी पर नकेल कसने में पीछे नहीं रहते हैं।

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

error: