बिहार

कनकनी ठंड और घने कोहरे ने थामी रफ्तार, बदली दिनचर्या…

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार में जारी कड़ाके की ठंड, गलन और घने कोहरे ने आम जनजीवन की रफ्तार थाम दी है। राजधानी पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा. ठंडी हवाओं और कम दृश्यता के कारण लोग बेहद जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकले.
सुबह के समय घने कोहरे की वजह से ट्रेनें और बसें प्रभावित रहीं. कई ट्रेनें देरी से चलीं, वहीं सड़क पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर धीमी रफ्तार में चलना पड़ा. स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा.

कनकनी ठंड के चलते लोगों की दिनचर्या पूरी तरह बदल गई है. सुबह टहलने निकलने वाले लोग अब देर से घरों से बाहर निकल रहे हैं। चाय की दुकानों और अलाव के पास लोगों की भीड़ बढ़ गई है. बाजारों में सुबह के समय चहल-पहल कम रही, जबकि दोपहर बाद कुछ रौनक देखने को मिली।

Advertisements
Ad 1

ठंड और गलन का असर सबसे ज्यादा बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों पर देखा जा रहा है. अस्पतालों में सर्दी, खांसी, बुखार और सांस से जुड़ी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है. डॉक्टरों ने ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनने और अनावश्यक रूप से सुबह-शाम बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है। ग्रामीण इलाकों में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं. लोग अलाव के सहारे ठंड से बचने की कोशिश कर रहे हैं. खेतों में काम करने वाले मजदूरों के काम के घंटे कम हो गए हैं, जिससे दैनिक मजदूरी पर भी असर पड़ा है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी घना कोहरा और शीत दिवस की स्थिति बनी रह सकती है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने, यातायात में सावधानी बरतने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

error: