बिहार

अधपा निजामपुर में मतदाता अभिनंदन समारोह सह किसान चौपाल का आयोजन

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना फुलवारी शरीफ विधानसभा क्षेत्र के अधपा निजामपुर में मतदाता अभिनंदन समारोह सह किसान चौपाल का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय मतदाता, किसान और स्वयं सहायता समूह से जुड़ी जीविका दीदियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

समारोह में पूर्व मंत्री श्याम रजक और बिहार सरकार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव विशेष रूप से उपस्थित रहे. वहीं रविस कुमार, देवेंद्र कुमार, शैलेंद्र कुमार, महेंद्र यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

Advertisements
Ad 1

किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने किसानों को सरकार की विभिन्न कृषि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी. उन्होंने आधुनिक खेती, उन्नत बीज, सिंचाई व्यवस्था और फसल बीमा योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने और खेती को लाभकारी बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। पूर्व मंत्री श्याम रजक ने मतदाताओं और किसानों को लोकतंत्र की मजबूत नींव बताते हुए क्षेत्र के समग्र विकास के लिए सामूहिक सहभागिता पर जोर दिया। कार्यक्रम के अंत में किसानों, जीविका दीदियों और मतदाताओं का अभिनंदन किया गया. आयोजन सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related posts

बख्तियारपुर में गार्ड को बंधक बनाकर ई-रिक्शा व चार्जर लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार!

ई-चालान सेल का सघन निरीक्षण, पारदर्शिता और त्वरित सेवा पर जोर

पटना में यातायात व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

error: