बिहार

सेठ सुदर्शन स्वामी निर्वाण महोत्सव 25 दिसम्बर को, जैन समाज ने की बैठक

पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) जैन साधक अडिग शीलव्रत धारी महामुनि श्री सेठ सुदर्शन स्वामी का निर्वाण महोत्सव पौष सुदी पंचमी 25 दिसम्बर को धूमधाम के साथ मनाया जायेगा। जिसकी तैयारी महामुनि श्री सुदर्शन निर्वाणोंत्सव समिति के तत्वावधान में शुरू कर दी गई है। जिसको लेकर गुलजारबाग स्थित श्री कमलदह दिगम्बर जैन मंदिर में रविवार को जैन समाज की आम बैठक आयोजित की गई।

मीडिया प्रभारी प्रवीण जैन ने बताया कि श्री सुदर्शन निर्वाणोंत्सव रथयात्रा हाजीगंज लंगूर गली स्थित श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन गुरारा मंदिर से गाजे-बाजे के साथ निकलकर झाऊगंज, सिटी चौक, मछरहट्टा, खाजेकलां, गुरहट्टा, पश्चिम दरवाज़ा, नवाब बहादुर रोड, गुलजारबाग सुदर्शन पथ होते हुए तुलसी मंडी स्थित श्री कमलदह दिगम्बर जैन मंदिर पहुँच कर सम्पन्न होगी। जहाँ भगवान का अभिषेक, विशेष पूजा-अर्चना जैन श्रद्धालु करेंगे।

Advertisements
Ad 1

दिगम्बर जैन समाज के बैठक में धीरज सेठी, तिलक जैन, प्रवीण जैन, सुनील जैन, सोनू जैन, सुबोध जैन, संजय जैन, कार्तिक जैन, सवि जैन आदि लोग उपस्थित थे। वहीं छतरपुर मध्य प्रदेश से पदविहार कर जैन साध्वी आर्यिका श्री 105 ऋजुमति माता जी 9 पिच्छी ससंघ का पटना सिटी के जैन मंदिरों का दर्शन करते हुए नालंदा के पावापुरी, कुंडलपुर, राजगीर जैन तीर्थ के लिए मंगल विहार हुआ।

Related posts

बख्तियारपुर में गार्ड को बंधक बनाकर ई-रिक्शा व चार्जर लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार!

ई-चालान सेल का सघन निरीक्षण, पारदर्शिता और त्वरित सेवा पर जोर

पटना में यातायात व्यवस्था की समीक्षा, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का निर्देश

error: