पटना सिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार सरकार के उद्योग मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने आज सिखों के दसवें गुरु, श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज की पावन जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका।

इस दौरान गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही और उपाध्यक्ष सरदार गुरुविंदर सिंह ने मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद मंत्री डॉ. जायसवाल ने दरबार साहिब में संगतों के साथ बैठकर कथा श्रवण किया।
तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब के जत्थेदार भाई बलदेव सिंह ने मंत्री को आशीर्वाद स्वरूप सिरोपा प्रदान किया। इसके पश्चात डॉ. जायसवाल ने पवित्र चरणों का दर्शन भी किया।अध्यक्ष सरदार जगजोत सिंह सोही और उपाध्यक्ष सरदार गुरुविंदर सिंह ने मंत्री को प्रतीक चिन्ह एवं गुरु महाराज की पुस्तक भी भेंट की।मौके पर गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व से जुड़ी तैयारियों पर चर्चा हुई, तथा मंत्री ने गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी को सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
