बिहार

श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती पर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करेगी भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ – सतीश राजू

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 1 दिसंबर 2025 भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों एवं आयोजन समिति के सदस्यों की बैठक प्रदेश संयोजक सतीश राजू के अध्यक्षता में भाजपा प्रदेश मुख्यालय स्थित कैलाशपति मिश्र सभागार में आयोजित की गई जिसमे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर 20 दिसंबर से 6 दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप के सफल आयोजन हेतु विस्तृत चर्चा की गई।

उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश राजू ने बताया कि भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रत्येक वर्ष पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करते आ रही है। इस वर्ष भी क्रीड़ा प्रकोष्ठ श्रद्धेय अटल के जयंती के अवसर पर 6 दिवसीय महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करेगी । जिसका उद्घाटन दिनांक 20 दिसंबर को एवं समापन सह पुरस्कार वितरण समारोह 25 दिसंबर को किया जाएगा। राजू ने बताया कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी राष्ट्र निर्माण हेतु सदैव समर्पित रहते थे उन्हीं के विचारधाराओं को आदर्श मानते हुए भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ प्रत्येक वर्ष उनके जयंती पर महिला क्रिकेट चैंपियनशिप का आयोजन करती है ।

Advertisements
Ad 1

जिससे बिहार के महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने हेतु एक उचित प्लेटफार्म प्रदान हो सके। श्री राजू ने आगे कहा की बिहार में प्रतिभा की कमी नही है जरूरत है बस उन्हें उचित सुविधा प्रदान करने की जिससे उनका हौसला बढ़े और वो प्रदेश का नाम देश दुनिया में रौशन कर सकें।उक्त अवसर पर भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के सह संयोजक मुकेश पासवान राजीव रंजन यादव, विकास कुमार गोल्डी, रेणु देवी, कोषाध्यक्ष विकास सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार, मीडिया सह प्रभारी सुमित शर्मा, आईटी सेल संयोजक मोहित श्रीवास्तव, पटना महानगर से अजय मुन्ना, निलेश दत्त तिवारी, सचिन राणावत, अभिराम शर्मा, विपुल कुमार, शंकर गुप्ता, प्रेम प्रकाश, डॉक्टर रवि शामिल थे ।

Related posts

अध्यक्ष पद के लिए धर्मेंद्र पटेल निर्विरोध सेक्टर अध्यक्ष निर्वाचित किए

डीएम ने सुनी 54 लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

उप विकास आयुक्त ने विकास योजनाओं की समीक्षा की

error: