बिहार

सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच ने नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया संदेश- लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत

20251117 144112

फुलवारीशरीफ, अजित। सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच के साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक की श्रृंखला में महेश चौधरी द्वारा लिखित एवं मिथिलेश कुमार पांडे द्वारा निर्देशित नाटक “लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी ताकत” की शानदार प्रस्तुति फुलवारी शरीफ स्थित वाल्मी में की गई।

नाटक के माध्यम से मंच ने सभी नवनिर्वाचित बिहार विधानसभा सदस्यों को हार्दिक अभिनंदन और बधाई देते हुए यह संदेश दिया कि भारत विश्व का सबसे मजबूत लोकतंत्र है, जहाँ जनता ही सर्वोच्च शक्ति है. भारत को लोकतंत्र की जननी बताते हुए यह दर्शाया गया कि यहां हर व्यक्ति को समान अधिकार प्राप्त है. जनता ही वह ताकत है जो बुनियादी मानवाधिकारों की रक्षा करती है और देश के प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय सुनिश्चित करती है। नाटक में कलाकार महेश चौधरी, सौरभ, अमन, करण, नमन, श्रीकांत एवं देव दर्शन ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया।

Related posts

पटना को औद्योगिक एवं प्रोडक्शन हब के रूप में विकसित करने हेतु जिलाधिकारी ने किया उद्योग संघ क़े प्रतिनिधियों क़े साथ संवाद

दो दिवसीय एएफपीआईकॉन बिहार सम्मेलन का समापन, फैमिली फिजिशियन की भूमिका पर चर्चा

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित