बिहार

नाटक के जरिए लोगों से मतदान करने की अपील

फुलवारीशरीफ, अजित। सर्वमंगला सांस्कृतिक मंच द्वारा साप्ताहिक नुक्कड़ नाटक के अंतर्गत “चलो मतदान करें हम” की प्रस्तुति वाल्मी, फुलवारी शरीफ में की गई। महेश चौधरी द्वारा लिखित और मिथिलेश कुमार पांडे निर्देशित इस नाटक की शुरुआत करण कुमार के स्वरबद्ध गीत “6 नवंबर दिन बाटे मतदान, मतदान करिहअ, पहिले करिहअ मतदान, फिर जलपान करिहअ…” से हुई।

Advertisements
Ad 1

नाटक के माध्यम से मतदान का महत्व, ईवीएम–वीवीपैट की प्रक्रिया, वोट की कीमत और लोकतंत्र में नागरिकों की जिम्मेदारी पर संदेश दिया गया. कलाकारों ने लोगों से अपील की कि 6 नवंबर को मतदान दिवस पर सभी अपना काम छोड़कर मतदान केंद्र पहुंचे और अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत करें। नाटक के कलाकार थे – महेश चौधरी, मिथिलेश कुमार पांडे, कामेश्वर प्रसाद, करण कुमार, अंजनी कुमार वर्मा, श्रीकांत कुमार, देवदर्शन और सक्षम शौर्य।

Related posts

नवाबगंज अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बदहाली उजागर, ड्यूटी से डॉक्टर नदारद; चतुर्थ वर्गीय कर्मी कर रहे मरीजों का इलाज

आपदा पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद : माननीय मंत्री श्रवण कुमार

जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पूर्णिया पूर्व में परिवार नियोजन पखवाड़े का आयोजन

error: