बिहार

एनडीए प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा पहुंचे गायघाट के लोगों के बीच

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा को आज उस वक्त भाव विभोर हो गए जब अपने जन संपर्क अभियान के दौरान गायघाट के लोगों ने गंगा पथ और जेपी गंगा पथ के लिए विधायक नंदकिशोर यादव के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए श्री कुशवाहा को अग्रिम जीत की बधाई दी।

श्री कुशवाहा आज अपने जन संपर्क अभियान के दौरान वार्ड संख्या के 52 53 के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर रहे थे। श्री कुशवाहा ने मतदाताओं से कमल छाप पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की। जनसंपर्क के दौरान लोगों ने बताया कि पहले चौक या मालसलामी से गायघाट आने जाने में एक डेढ़ घंटा लग जाया करता था लेकिन विधायक नंदकिशोर यादव के सदप्रयासों से गंगा किनारे सड़क बनाने बाद यह दूरी अब 15 मिनट में तय हो जा रही है।

Advertisements
Ad 1

विकास कार्यों में मेरिन ड्राइव से अशोक राजपथ सम्पर्क मार्ग से जुड़ाव पटना सिटी के लिए वरदान साबित हुआ। तकनीकी विकास के लिए गायघाट निकट आई टी आई भवन शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ता हुआ कदम है। जनसंपर्क में गणमान्य कार्यकर्ता प्रबुद्ध जनों की गरिमामय उपस्थिति रही।सर्वश्री अरविंद शर्मा, पंकज गुप्ता, विश्वनाथ चौधरी, उमेश सम्राट, हरेंद्र चंद्रवंशी, संजय गुप्ता जेडीयू से मुकेश ठाकुर, चुन्नू चंद्रवंशी, सुप्रिया देवी, सुषमा देवी, रश्मि भारती, कोमल कुमारी, प्रदीप पासवान, दिलशाद अली सहित अनेकों लोग शामिल थे। इस दौरान जनता जनार्दन का अपार स्नेह मिला।

दूसरी ओर क्षेत्र के विभिन्न भागों में भाजपा नेता नित्यानंद चंद्रवशी के नेतृत्व में नुक्कड़ सभाएं हुईं। सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि आज बिहार में सर्वांगीण विकास कार्यों का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम को आगे बढ़ाने के लिए भाजपा प्रत्याशी रत्नेश कुशवाहा को कमल छाप पर बटन दबा कर विजयी बनाए। ताकि बिहार की सबल और मजबूत डबल इंजन की सरकार बने। नुक्क्ड़ सभा में विनोद पासवान, राजीव ठाकुर, अंजू सिंह शामिल थे।

Related posts

पटना सिटी में द्वितीय श्री श्याम अखाड़ा का आयोजन 26 फरवरी को

एसएसबी ने सीमावर्ती गांव में पशु चिकित्सा एवं मानव चिकित्सा शिविर का किया आयोजन

अररिया फारबिसगंज कोठीहाट चौक में कॉस्मेटिक दुकानदार को गोली मारकर घायल करने वाला शातिर गिरफ्तार!

error: