बिहार

समाज इस धर्मांतरण से बहुत पीड़ित : सन्दीप

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) आज रविदास समाज एकता मंच की प्रेस वार्ता पटना स्थित नक्षत्र गेस्ट हाउस में संपन्न हुई। इस प्रेसवार्ता में रविदास समाज एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक आर्य तथा रविदास समाज एकता मंच के प्रदेश के महामंत्री संदीप रविदास उपस्थित थे।रविदास समाज एकता मंच के प्रदेश महामंत्री संदीप रविदास जी ने कहा कि देश के अनेक राज्यों में धर्म स्वतन्त्रता विधेयक लागू होने से समाज में जो लोग लोभ लालच भय और दबाव के कारण से धर्मांतरण करते थे उसमें बहुत कमी आई है।

क्योकि इस कानून के तहद प्रशासन से धर्मान्तरण करने के लिए सूचना देना होता,जिससे यह पता चलता है कि धर्मान्तरण दबाब में तो नही हो रहा।जिस प्रकार से यह कानून देश के कुछ राज्यों में लागू है,वैसा ही यह कानून बिहार में भी लागू होना चाहिए।बिहार में इस प्रकार का कानून नहीं लागू होने के कारण अधिकांश लोभ लालच,दबाव ,अंधविश्वास के कारण लाखों की संख्या में धर्मान्तरित हो रहे हैं जो बहुत ही चिंता का विषय है।स्वेच्छा से धर्मान्तरण करने वाले कि संख्या बहुत ही कम है अधिकांश धर्मांतरण तो लोग लालच दबाव और भय के कारण किया जाता है

हमारे रविदास समाज में इस प्रकार की संख्या बहुत अधिक है, हमारा समाज इस धर्मांतरण से बहुत पीड़ित और दुखी है, इसलिए आप सभी पत्रकार बंधुओ के माध्यम से मैं यह कहना चाहता हूं कि इस प्रकार का धर्म स्वतन्त्रता विधेयक जो अनेक राज्यों में लागू है, बिहार में भी इस प्रकार का कानून हो, यह मांग रविदास समाज एकता मंच करती है । रविदास समाज एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष अशोक आर्य जी ने भी बताया कि पटना महानगर तथा पटना ग्रामीण के क्षेत्र में पिछले 5 वर्षों से लोभ लालच के बल पर धर्मांतरण काफी अधिक हुआ है जो रविदास समाज की एकता के लिए भी खतरा महसूस हो रहा है, क्योंकि अधिकांश धर्मांतरण करने वाले बंधु हमारे रविदास समाज से संबंधित रहते हैं।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: