बिहार

एनडीए का सीट बंटवारा स्पष्ट रूप से चिराग के सामने भाजपा नतमस्तक हो गई है और जदयू भाजपा के सामने और उपेंद्र कुशवाहा जीतन राम मांझी पूरी तरह से ठगे गए हैं : एजाज अहमद

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने एनडीए के सीट बंटवारे पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा पूरी तरह से एलाईस पार्टनर के सामने नतमस्तक हो गई है। और भुंजा पार्टी के लोगों ने जनता दल यू को कहां पहुंचा दिया है,यह स्पष्ट रूप से दिख रहा है। जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा पूरी तरह से एनडीए में ठगे गए हैं, लेकिन उसके बावजूद भी चुप्पी साधे हुए है।

15 ग्राम की मांग करने वाले जीतन राम मांझी जी पिछली बार से एक ग्राम कम ही मिला है,आपको फिर भी चुप्पी और उपेंद्र कुशवाहा की विरासत और उत्तराधिकारी की राजनीति की सोच कहां चली गई। ये लोग सत्ता और स्वार्थ के लिए किस हद तक जा सकते हैं, ये दिख रहा है। भाजपा चाहे जितनी भी कवायद कर ले इस बार बिहार की जनता तेजस्वी जी के नेतृत्व में बदलाव की दिशा में मन बना चुकी है ,क्योंकि बिहार में सकारात्मक राजनीति और सकारात्मक सोच और बिहार को विकास परक तथा हर घर नौकरी देने का तेजस्वी जी के संकल्प को पूरा करने की दृष्टिगत बिहार की जनता मां बन चुकी है की इंडिया महागठबंधन की सरकार तेजस्वी जी के नेतृत्व में बनेगी।

Related posts

एक पहर डॉक्टर एसएम ईसा के नाम कार्यक्रम का आयोजन

भागलपुर-कटिहार मार्ग पर दो नई जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू, पथ निर्माण मंत्री ने जताया आभार

टैंक लॉरी की टक्कर से महिला होमगार्ड जवान और टेंपो चालक विजय सिंह की मौत, नहर में गिरा टैंकर

error: