पटना, अजीत। हज़रत शाह जैनुल आबेदीन पीर दमड़िया रहमतुल्लाह अलैह का 413वां सालाना उर्स पटना सिटी के मालसलामी स्थित आस्ताना शरीफ पर बड़े ही अकीदत, श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बरातुन निशा वक्फ एस्टेट, मालसलामी, पटना सिटी के अध्यक्ष एडवोकेट मोहम्मद शाहिद अख्तर ने की. इस अवसर पर उपाध्यक्ष सैयद खालिद कमाल, सचिव मोहम्मद अनवर खान, कोषाध्यक्ष मोहम्मद फ़ज़ल रहमान, संयुक्त सचिव सैयद आबिद कमाल तथा सदस्यगण अनवर आलम, मकसूद आलम, मोहम्मद सरफुद्दीन, मोहम्मद सुल्तान खान, मोहम्मद शिबली और मोहम्मद चाँद मौजूद रहे।
विशेष आमंत्रित के रूप में मितन घाट पटना सिटी से हज़रत मौलाना शमीम अहमद मुनम्मी ने शिरकत की और मुल्क-ए-हिंद तथा बिहार राज्य की अम्न-ओ-शांति, भाईचारा और खुशहाली के लिए दुआ की।
मज़ार-ए-मुबारक पर हाजिरी देकर कुरान खानी, मीलाद शरीफ, फातिहा और ख़ास दुआएँ की गईं. दुआओं में यह गुज़ारिश की गई कि अल्लाह पाक हज़रत के वसीले से देश-राज्य को अमन, तरक्की और खुशहाली अता करे, तमाम गुनाहगारों को माफ़ करे, बीमारों को शिफ़ा बख्शे और बेरोज़गारों को रोजगार प्रदान करे।
चादरपोशी के दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की. इस मौके पर मोहम्मद शब्बीर अली, जाकिर हुसैन, डॉ. मोहम्मद अब्दुल्ला, मोहम्मद शकील, मोहम्मद इमरान, अब्दुर रऊफ, सज्जाद हुसैन अख्तर (नवाब) सहित सैकड़ों जायरीन मौजूद रहे। इस मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने एक स्वर में दुआ की कि हज़रत का यह उर्स हमेशा भाईचारे, मोहब्बत और अमन-ओ-सुकून का पैग़ाम देता रहे।
