बिहार

सवच्छता ही सेवा कार्यक्रम का सांसद प्रदीप कुमार सिंह द्वारा सदर अस्पताल परिसर अररिया में श्रमदान कर विधिवत शुभारंभ किया

अररिया, रंजीत ठाकुर : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण एवं लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत सवच्छता ही सेवा-2025 कार्यक्रम का को बुधवार सांसद अररिया प्रदीप कुमार सिंह द्वारा सदर अस्पताल अररिया परिसर में श्रमदान कर विधिवत शुभारंभ किया गया।

यह स्वच्छता ही सेवा का कार्यक्रम अररिया जिला के सभी पंचायतों में 02 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा इस अवसर पर उप विकास आयुक्त अररिया श्रीमती रोजी कुमारी, अपर समाहर्ता अररिया अनिल कुमार झा, सिविल सर्जन अररिया, निदेशक, डी०आर०डी०ए० अररिया सौरव सिन्हा, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस अररिया श्रीमती कविता कुमारी सहित माननीय जनप्रतिनिधि गण, जिला समन्वयक अररिया विनय कुमार झा, जिला सलाहकार एस०बी०एम०जी० यशवन्त कुमार, वार-रूम कर्मी डी०आर०डी०ए० अररिया, आदि उपस्थित थे।

इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा का आयोजन दिनांक 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक मनाया जाएगा, जिसका थीम स्वच्छोत्सव है। जिसमें मुख्य रूप से गंदगी के छोटे-बड़े विन्दुओं (स्वच्छता लक्षित इकाईयों- Cleanliness Target Units) को गंदगी मुक्त किया जायेगा, जिसके तहत अररिया जिला के सभी प्रखंडों में सार्वजनिक स्थलों की सफाई का अभियान चलाया जायेगा। सफाई कर्मीयों के लिए सुरक्षा शिविर लगाकर उनकी स्वास्थ्य जाँच, बीमा एवं अन्य कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा, स्वच्छता को व्यवहार का अंग बनाने के लिए लोगो को प्रेरित करने हेतु विविध जन-जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया जायेगा।

Advertisements
Ad 1

कार्यक्रम में बताया गया कि स्वच्छता ही सेवा के दौरान नवरात्र पर्व के अवसर पर “क्लीन ग्रीन उत्सव” के रूप में मनाने पर बल प्रदान किया जायेगा। पूजा समितियों एवं आयोजकों द्वारा दुर्गा-पूजा, नवरात्र पूजा एवं मेला परिसर को प्लास्टीक कचरा सहित सभी तरह का कचरा से मुक्त स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल त्योहार मनाने का हरसंभव प्रयास करें। पूजा परिसर में स्वच्छता संदेशों के होर्डिंग लगाया जाना है तथा माईक से स्वच्छता संदेशों का प्रचार प्रसार किया जाना है, जूट एवं कपड़े, कागज या इको-फ्रेंडली सामग्री से निर्मित थैले का उपयोग करने तथा कचरा नहीं फैलाने एवं परिसर को स्वच्छ बनाने में बल दिया जाना है।

स्वच्छता ही सेवा के तहत अपने घर परिवेश गांव एवं मोहल्ला को स्वच्छ बनाया जाना है तथा प्लास्टिक कचरा से मुक्त बनाने के लिए अभियान एवं श्रमदान किया जाना है। सभी सार्वजनिक स्थल, सरकारी एवं निजी कार्यालय, स्कूल, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केन्द्र, पंचायत भवन, धार्मिक स्थल, पर्यटन स्थल, हाट बाजार, जलस्रोतों इत्यादि को स्वच्छ बनाने के लिए इन 15 दिनों में अभियान चलाया जाना है। सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक स्थल के साफ-सफाई कराते हुए स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर फोटो अपलोड किया जाना है। इस कार्य हेतु जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी/प्रखंड समन्वयक जिला स्वच्छता कार्यालय से समन्वय स्थापित कर कार्य करेंगे।

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!

error: