ताजा खबरेंबिहार

रातभर पटना पुलिस अलर्ट: एसपी सिटी ने किया औचक निरीक्षण

पटना, न्यूज़ क्राइम 24। वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देशानुसार अपराध की रोकथाम एवं विधि-व्यवस्था संधारण को और सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से रात्रि गश्ती अभियान को प्रभावशाली बनाने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी क्रम में 09-10 सितंबर, 2025 की रात्रि को नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) दीक्षा द्वारा डायल-112 तथा रात्रिकालीन गश्ती का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गश्त एवं चेकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।

Related posts

पटना के आयकर गोलंबर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जाएगा

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की 118वीं जयंती समारोह

पटना पुलिस की बंटी-बबली गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 10 गिरफ्तार और एक विधि-विरुद्ध बालिका निरुद्ध

error: