बिहार

बसमतिया पुलिस ने 114 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार तस्कर को किया गिरफ्तार, एक फरार, चोरी की बाइक भी जब्त!

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस ने बुधवार रात्रि गुप्त सूचना के आधार पर इंडो नेपाल सीमा से सटे बसमतिया के समीप बाइक पर लाए जा रहे दिलवाले नामक 114 बोतल नेपाली शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर को गिरफ्तार कर थाना लाया। जबकि एक तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। जहां आवश्यक जांच पड़ताल के दौरान तस्करी में प्रयोग करने वाले हीरो सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी का निकला। इसके बाद शराब तस्करी व चोरी मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज करते हुए गुरुवार को गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में अररिया जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार तस्कर में सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड संख्या-12 वार्ड निवासी विवेक कुमार पासवान पिता अशोक पासवान बताया जा रहा है।

Advertisements
Ad 1

बताया जा रहा है कि एक बाइक पर सवार दो तस्कर बुधवार की रात्रि कार्टून में बंद 114 बोतल नेपाली शराब लेकर बार्डर के रास्ते चोरी की बाइक के साथ बीरपुर की ओर जा रहे थे। इसी बीच पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक तस्कर भागने में सफल रहा। मामले को लेकर बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव ने बताया कि 114 बोतल नेपाली शराब व चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार तस्कर को मेडिकल जांच कराने करा कर प्राथमिकी दर्ज के बाद न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। थानाध्यक्ष ने कहा मौके पर से भागे शराब तस्करों की पहचान की जा रही है उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी

Related posts

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया

आम लोगों के साथ सीधा संवाद करने का माध्यम कला संवाद पत्रिका : मंत्री

error: