बिहार

नगर परिषद वार्ड नंबर 10 में हो रहा नाला निर्माण, सैकड़ों परिवारों को मिलेगी राहत

फुलवारीशरीफ, अजित। नगर परिषद फुलवारी शरीफ के वार्ड नंबर 10 में पाल होटल के पीछे नाला निर्माण कार्य तेजी से जारी है. इस नाले के बनने से स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है. पाल होटल के नजदीक जहां पहले बारिश के दिनों में गर्दन भर पानी जमा हो जाता था, वहां अब नया और पक्का नाला बन रहा है. वार्ड पार्षद हरेराम सिंह ने बताया कि इस नाले के बनने से घरों का पानी आसानी से निकल जाएगा और पानी जमाव की समस्या खत्म होगी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले इस इलाके में गड्ढे में नाले का गंदा पानी जमा हो जाता था और पूरे मोहल्ले में दुर्गंध फैलती थी. अब नाले के निर्माण से आसपास के मोहल्लों को भी राहत मिलेगी.

Advertisements
Ad 1

पार्षद हरेराम सिंह ने बताया कि निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री जैसे छड़, सीमेंट और अन्य सामान का उपयोग किया जा रहा है. इस नाले से न सिर्फ नगर परिषद फुलवारी शरीफ वार्ड नंबर 10, बल्कि पटना नगर निगम वार्ड नंबर 10 की सीमा पर बसे सैकड़ों परिवारों को भी फायदा होगा।

उन्होंने कहा कि यह इलाका नगर परिषद और नगर निगम की सीमा पर आता है. लंबे समय से यहां के लोग पानी भराव से परेशान थे. बरसात के समय लोगों को घर से निकलना भी मुश्किल हो जाता था. जनता की मांग पर अब यह नाला बनाया जा रहा है, जिससे हारून नगर सेक्टर 3 और आसपास के नागरिकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Related posts

मुख्यमंत्री से मिलने जा रहे जदयू नेताओं को पुलिस ने रोका, थाने पहुंचकर समर्थकों ने जताया विरोध

अंतरराष्ट्रीय मंच पर एम्स पटना की एक और उपलब्धि, डॉ. पंकज कुमार ने स्विट्जरलैंड में प्रतिष्ठित पीईटी/सीटी फेलोशिप सफलतापूर्वक की पूर्ण

शराब कांड का फरार अभियुक्त गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

error: