बिहार

नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) किला रोड स्थित श्री गुरु गोबिंद सिंह महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया। इसी क्रम में NSS के छात्रों के द्वारा प्रभात फेरी निकाली गई। जिसका शुभारंभ महाविद्यालय के यशस्वी प्राचार्य प्रो. डॉ. कनक भूषण मिश्र ने किया।

Advertisements
Ad 1

प्राचार्य ने प्रतिभागियों की सराहना की एवं देशहित और राष्ट्रीय भावनाओं की अभिव्यक्ति एवं नशा मुक्त भारत पर चित्रकारी के माध्यम से बखूबी प्रदर्शन हुई, इसे रेखांकित किया। एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. मो. तकी के नेतृत्व में सैकडों बच्चे के साथ महाविद्यालय से पटना सिटी के गुरुद्वारा तक फेरी निकालकर नशा मुक्त रहने का आह्वान किया। जगह जगह पर लोगों को नशा मुक्त रहने की सीख दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी शिक्षक गण डॉ उमेश कुमार, डॉ संजय कुमार श्रीवास्तव, डॉ के के धर, , डॉ. राजीव कुमार, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. अनिल कुमार सिंह, डॉ. करुणा राय, डॉ पुष्पा सिन्हा, डॉ फ़ज़ल अहमद, डॉ सुप्रिया झा, डॉ सुशील कुमार, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. जन्मेजय कुमार, डॉ. अनिशा कुमारी, सीमा कुमारी, इंद्रजीत कुमार, सूरज कुमार, एवं सेवा निवृत्त शिक्षक डॉ नन्द कुमार की गरिमामय उपस्थिति रही। NSS के अन्नू गुप्ता, चांदनी कुमारी, यस पांडेय, सौरभ , अंजली, कंचन, अंकित, नाभ्या आदि छात्र/छात्राओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Related posts

पटना विश्वविद्यालय के छात्रावासों में सघन छापेमारी, 8 गिरफ्तार!

दानापुर रेल उपखंड में विशेष अभियान, यात्रियों को सुरक्षा व सतर्कता का संदेश

प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का ‘सेकेंड चांस’ अभियान : 22 स्कूलों की 381 अनुत्तीर्ण बालिकाओं को मिल रहा शैक्षणिक सहारा

error: