बिहार

‘राष्ट्रीय खेल दिवस’ मेजर ध्यानचंद की जयन्ती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है

अररिया, रंजीत ठाकुर। राष्ट्रीय खेल दिवस मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है, जो भारतीय हॉकी के महान खिलाड़ी थे। उनका जन्म 29 अगस्त 1905 को हुआ था और उन्हें “हॉकी का जादूगर” कहा जाता है। श्री ध्यानचंद की गजब की हॉकी स्किल्स ने भारत को ओलंपिक खेलों में कई बार गोल्ड मेडल जिताए।

इस अवसर पर 56 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा सहित समस्त वाह्य सीमा चौकी में और वाहिनी मुख्यालय के खेल प्रांगण में स्थानीय युवा क्लब के साथ सशस्त्र सीमा बल की टीम द्वारा वालीबॉल एवं बैडमिंटन मैच का आयोजन किया गया जिसमें वाहिनी मुख्यालय और बाह्य सीमा चौकी के कार्मिकों ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़कर भाग लिया। जिससे खेल भावना को बढ़ावा मिले और स्थानीय युवाओं को विभिन्न खेलों में भाग लेने के लिए प्रेरित भी किया गया है।

Related posts

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118 वीं जयंती समारोह संपन्न हुआ

बिहार और पश्चिम बंगाल सहित 20 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एसआईआर पूरा

नेशनल हाईवे सुरक्षा के लिए 58 नई गश्ती गाड़ियों को सीएम ने दिखाई हरी झंडी

error: