बिहार

अनंत सिंह और ललन सिंह का रोड शो, JCB से बरसाए गए फूल

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह शनिवार सुबह पटना स्थित बिहार के चर्चित छोटे सरकार और मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह के आवास पहुंचे। इसके बाद दोनों नेता करीब 3 करोड़ की लैंड क्रूजर गाड़ी में सवार होकर मोकामा की ओर रवाना हुए। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए दोनों नेताओं ने मोकामा में रोड शो किया। पटना के बाढ़ प्रखंड के सबनिमा गांव से शुरू हुआ यह रोड शो बड़हिया तक चला। इस दौरान दोनों नेता बीच-बीच में गाड़ी से उतरकर आम जनता से मुलाकात करते और अभिवादन स्वीकार करते दिखे। समर्थकों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इससे पहले बाढ़ में नेताओं के स्वागत के लिए JCB से फूल बरसाए गए। ढोल-बाजे और नारों के बीच अनंत सिंह और ललन सिंह का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया।

Advertisements
Ad 1

गौरतलब है कि मोकामा गोलीकांड मामले में 6 अगस्त को रिहाई के बाद अनंत सिंह ने जेडीयू की टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया था। वे हाल ही में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और जेडीयू के अन्य वरिष्ठ नेताओं से भी मुलाकात कर चुके हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि आगामी चुनाव में एनडीए के लिए मोकामा और आसपास के क्षेत्रों में मजबूत समीकरण बनते दिख रहे हैं।

Related posts

बिहार में फिर एक्शन, घूस लेते दारोगा गिरफ्तार!

लालू जी के सोंच के साथ राजद को अन्तिम पायदान के लोगों तक पहुंचना होगा और उनके हक और अधिकार की लड़ाई को मजबूती के साथ लड़ना होगा : तेजस्वी यादव

पटना में नशीले इंजेक्शन और कोडीन कफ सिरप की बड़ी खेप बरामद, टेम्पो समेत सामान जब्त!

error: