बिहार

गौरीचक में दो बकरी चोर समेत तीन गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ, अजित। पटना के गौरीचक थाना पुलिस ने कोली गांव से बकरी चोरी के आरोप में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। कोली गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने बकरी चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस मामले में पुलिस ने पचरुखिया थाना के सोहरा निवासी चिंटू कुमार और उशफा निवासी धनंजय कुमार को हिरासत में लिया. पूछताछ में दोनों ने बताया कि यह लोग गांव के बाहर या सुनसान इलाके में चल रही बकरियां या घर के बाहर बंधी हुई बकरी को लेकर भाग जाते हैं कई सालों से दोनों का यही मुख्य धंधा है।

Advertisements
Ad 1

पुलिस का कहना कि इलाके में कई गरीब परिवार ऐसे हैं जिनकी रोजी-रोटी बकरी से ही चलती है और गरीब परिवार के बकरियों को चोरी हो जाने की कैई शिकायत लगातार मिल रही थी। थाना अध्यक्ष गौरीचक अमित कुमार ने बताया कि इसी बीच सुबह गौरीचक इलाके में सनी कुमार और दशई साव के बीच जमकर मारपीट हुई थी। इस मारपीट में दशई साव का सर फट गया। इस मामले में दशई साव की शिकायत पर सनी कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: