बिहार

लोजपा (रामविलास) में बड़ा विस्तार, डॉ. ओम प्रकाश सोनू बने प्रदेश प्रवक्ता

फुलवारीशरीफ, अजित। शुक्रवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यालय में लोजपा (रामविलास) के ओबीसी प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया.कार्यकारी अध्यक्ष शंकर शर्मा ने डॉ. ओम प्रकाश सोनू को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया. समाजसेवा और जनसेवा से जुड़े डॉ. सोनू हाल ही में चिराग पासवान के नेतृत्व में आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल हुए थे।

Advertisements
Ad 1

इनका कहना है कि चिराग पासवान ही स्वर्गीय रामविलास पासवान के विचारों आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने में सफल होंगे और स्वर्गीय रामविलास पासवान जी ने सोच रखा था उसको प्रचारित करते रहेंगे.उनके सोच को अनुसार देश के युवा को भविष्य क़ो संवारेंगे बनाएंगे समाज के पिछले लोगों को आगे बढ़ाएंगे। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव डॉ. सत्यनंद शर्मा, युवा के राष्ट्रीय महासचिव और संसदीय बोर्ड के प्रदेश महासचिव आनंद सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि डॉ. सोनू के जुड़ने से संगठन को प्रदेश में सक्रियता और मजबूती मिलेगी।

Related posts

शाह फरीद रईस के एसडीएम बनने पर देवेंद्र प्रसाद ने दी बधाई

बीपीएससी में सफल दो युवाओं का संपतचक नगर परिषद में सम्मान

24 घंटे के भीतर दो युवकों के शव मिलने से इलाके में सनसनी

error: