बिहार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूज्य माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी भारतीय लोकतंत्र पर गहरा प्रहार

अररिया, रंजीत ठाकुर। कांग्रेस-आरजेडी की तथाकथित “वोट अधिकार यात्रा” के मंच से देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूज्य माताजी पर की गई अभद्र टिप्पणी सिर्फ असभ्यता की पराकाष्ठा नहीं है, बल्कि भारतीय लोकतंत्र और हमारी सांस्कृतिक मर्यादाओं पर गहरा प्रहार है। उक्त बातें भाजपा युवा मोर्चा के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, जिला उपाध्यक्ष अर्णव सिंह गोलु भाजयुमो जिला मंत्री करण सिंह भूमिहार,जिला कोषाध्यक्ष आशुतोष पराशर भाजपा नगर उपाध्यक्ष प्रमोद पासवान, प्रशन्नजीत चौधरी, नगर महामंत्री संदीप कुमार, शिवानी सिंह,आदि ने भाजयुमो फ़ारबिसगंज के आक्रोशित कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय स्टेशन चौक पर राहुल गांधी, तेजस्वी यादव का पुतला दहन के दौरान कही।इस दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने राहुल फेलस्वि मुर्दाबाद माँ का अपमान नही सहेगा हिंदुस्तान, युवा मोर्चा जिंदाबाद के नारा लगाया और रोषपूर्ण प्रदर्शन करते हुए जमकर बबाल काटा।

इस अवसर पर भाजयूमो नेता ने आक्रोश भरे लहजे में पीएम के दिवंगत माता को गाली दिए जाने की घटना को घोर निंदनीय व भत्सर्निय बताया और कहा कि मातृत्व का अपमान, पूरे राष्ट्र का अपमान है।राजनीति का मतलब मर्यादा तोड़ना नहीं होता! विपक्ष होने का अर्थ यह नहीं कि आप भाषा की सीमाएँ भूल जाएँ।इतने बड़े नेता के मंच से यदि इस स्तर की अभद्र भाषा का प्रयोग करेंगे, तो फिर राजनीति के मूल्यों और सत्ता में रहने के अधिकार, दोनों पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।

Advertisements
Ad 1

बिहार की धरती इस अपमान को कभी नहीं भूलेगी। जनता लोकतांत्रिक तरीक़े से इस घृणित राजनीति का जवाब ज़रूर देगी। इस मौके पर नगर अध्यक्ष किशन शर्मा ,नगर मंत्री मो0सैयद आइटीसेल संयोजक शुभम राय राजा कुमार,राजेश्वर साह रोहन शर्मा अंकित कुमार, सौरव केसरी, आदित्य गुप्ता, पुनीत कुमार, अमन कुमार, अरविंद मरिक सौरभ सन्नी साहिल मिश्रा, किशोर रामदास आदि बड़ी संख्या कार्यकर्ता शामिल थे।

Related posts

डीएम और एसपी ने परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए दिए कड़े निर्देश

राजस्व और आंतरिक संसाधन की समीक्षा की, अवैध खनन और लंबित मामलों पर जताई सख्ती

ICSE दसवीं बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में शुरू, पटना सिटी का एकमात्र परीक्षा केंद्र

error: